पाली में तीन दिवसीय मानस प्रवचन 23 अक्टूबर से,महामाया मंदिर में जुटेंगे मानस वक्ता, शरद पूर्णिमा पर बंटेगा खीर प्रसाद

कोरबा।श्री तुलसी मानस सत्संग समिति पाली के तत्वावधान में 23 से 25 अक्टूबर तक महामाया मंदिर परिसर में तीन दिवसीय मानस प्रवचन, भजन एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन रात्रि 8 से 11 बजे तक श्रद्धालु रामचरितमानस के प्रसंगों का श्रवण करेंगे।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 23 अक्टूबर को पंडित युगल किशोर दुबे, करतला-रामपुर मानस प्रवचन करेंगे। 24 अक्टूबर को पंडित पीयूष दुबे, बाल व्यास, पाली और रामायणी संतोष सिंह की प्रस्तुति होगी। वहीं, 25 अक्टूबर को संतोष सिंह ठाकुर, सेलर-बिलासपुर मानस प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे।

आयोजन के अंतिम दिन शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 25 अक्टूबर की मध्यरात्रि खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।