सेजस गोपालपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान, सेवाभाव से अध्यापन का लिया संकल्प

कोरबा। सेजस गोपालपुर में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य दिनेश कुमार भारद्वाज, श्रीमती निर्मला पटेल, श्रीमती सिसिलिया लकड़ा सम्मानित किए गए।

अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्या डॉ श्रीमती सीमा भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक के रूप में शासन के द्वारा एक बहुत महत्वपूर्ण जवाबदेही हम सबको दिया गया है,जिसका निर्वहन हम सभी को सच्ची लगन से करना चाहिए। आज के विद्यार्थी कल के देश के भविष्य हैं,उनका भविष्य संवारने का दायित्व शिक्षकों का है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों को शाल,श्रीफल, डायरी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में सभी विशिष्ट अतिथियों के द्वारा अपने -अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए सच्चे सेवा भाव से विद्याध्ययन करने हेतु आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी व्याख्याता, शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शैलेश उपाध्याय व्याख्याता व आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता विनोद कुमार साहू ने किया।