कोरबा। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी, एआईसीसी सचिव सुश्री जरिता लैतफ्लांग ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र पर हमला है। हमारा लोकतंत्र स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों पर आधारित है। हम चाहते है कि चुनाव आयोग राजनैतिक हस्तक्षेप से मुक्त रहें।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में एक बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सुश्री जरिता लैतफ्लांग ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत का चुनाव आयोग हमारे देश के चुनावों को ईमानदारी से संपन्न कराने के लिए बना है।
16 सितंबर से तीन दिन के दौरे पर आ रहे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कोरबा सहित कई जगह बैठक करने के साथ सभा करेंगे। जरिता ने कहा कि इस प्रवास को उपयोगी बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता काम कर रहे है। उन्होंने बैठक में भी अपनी बात रखी।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि 16 सितम्बर को संध्या 7 बजे सुभाष चौक निहारिका से स्व. बिसाहु दास महंत स्मृति उद्यान तक विशाल मशाल जुलूस निकाला जावेगा। स्मृति उद्यान में आमसभा की जाएगी। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
बैठक में पूर्व मेयर राजकिशोर प्रसाद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने भी बात रखी।
इस अवसर पर पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल, विकास सिंह, बीएन सिंह, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, बसंत चंद्रा, संतोष राठौर, मुकेश राठौर, सुखसागर निर्मलकर, सुभाष राठौर, अनुज जायसवाल, बद्री किरण, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, रवि चंदेल, मस्तुल कंवर, अविनाश बंजारे, कुसुम द्विवेदी, सपना चौहान, हरीश परसाई, सहित अन्य लोग उपस्थित थे। आभार पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान ने व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















