राज्य पुरस्कार की तैयारी में जुटे स्काउट्स-गाइड्स, तीन दिवसीय पूर्वाभ्यास शिविर संपन्न

कोरबा।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा के तत्वावधान में बालकोनगर स्थित मंगल भवन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय राज्य पुरस्कार पूर्वाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिलेभर से करीब 150 पात्र स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

शिविर के दौरान प्रशिक्षक दल ने प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार के निर्धारित पाठ्यक्रम के विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया। इसमें स्काउटिंग का इतिहास, प्रतिज्ञा एवं नियम, नॉटिंग, प्राथमिक उपचार, कैम्प क्राफ्ट, टेंट पिचिंग, मैपिंग, कम्पास, हाइक, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण, पायनियरिंग तथा सामुदायिक सेवा सहित अन्य गतिविधियां शामिल रहीं।

पूर्वाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को राज्य पुरस्कार की परीक्षा के लिए आवश्यक व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान स्काउट्स-गाइड्स ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया।

शिविर का संचालन डीगम्बर सिंह कौशिक ने किया।

प्रशिक्षक के रूप में उत्तरा मानिकपुरी, प्रीतमलाल राजवाड़े, देवेन्द्र प्रताप सिंह गौतम, दिनेश पात्रे, मृगेश पटेल, जगन्नाथ सिंह नेताम, पंकज साहू, राजीव साहू, पुष्पा शांडिल्य, पूर्णिमा भट्टाचार्य, शशिकला सोनी एवं श्रृति पाठक ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

इस अवसर पर जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों को अनुशासन, सेवा भावना और समाजहित से जोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।