पावर इंपीरिया में महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव, भावना वर्मा बनीं सावन क्वीन
कोरबा।शारदा विहार वार्ड अंतर्गत पावर इंपीरिया में महिलाओं द्वारा सावन उत्सव का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती सरस्वती तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सावन थीम पर आधारित विभिन्न मनोरंजक खेल, गीत- संगीत, नृत्य सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में आयोजित रोचक मुकाबले में श्रीमती भावना वर्मा ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।
वहीं श्रीमती प्रीति झा दूसरे और श्रीमती कल्पना मिश्रा तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों ने उत्सव में शामिल महिलाओं का उत्साह और बढ़ाया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं को आपसी मेलजोल और मनोरंजन का अवसर भी मिला।
सावन उत्सव में तारा सोनी, अनीता इंदा, रेनू यादव, विनीता सोनी, राज कौर, जागृति गुप्ता, रजनी इंदा, रूमीत गुलाटी, जागृति सिन्हा, अर्चना मिश्रा, सोनाली मिश्रा, अनीता सिंह, पूजा सिंह, नीलम सिंह, रेखा सिंह, प्रीति झा, मधु सोनी, डाली तिवारी, अर्पिता, पुष्पांजलि राऊत, मोहिनी, अनुरीति, श्रेयांसि सरकार, दिशा चौधरी, मधु चौधरी, विभूति शर्मा, अणिमा सारंगी, सुदीप्ता चौधरी, कृतिका असरानी, रोमा मेहता, सोनल शाह, अलका फ्लिप, सरिता अग्रवाल, श्वेता सोनी, चिनासा, बबली भामरा, अदिति गोयल, ममता, मनीषा, पिंकी वर्मा, भावना वर्मा, प्रतिमा पारेख और रश्मि पलेरिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
