कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद की, जबकि अवैध शराब के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार मारपीट के प्रकरण में फैजान खान (19), निवासी मुड़ापार रामनगर और निखिल थवाईत (19), निवासी मुड़ापार निषादपारा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कैंची बरामद कर जब्त की गई। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं, 9 अगस्त को मानिकपुर सहायता केन्द्र की पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कदमहाखार उरांव बस्ती में झंगलू उरांव अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर झंगलू उरांव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 700 रुपए बताई गई। शराब बिक्री से प्राप्त 100 रुपए नगद भी पुलिस ने जब्त किए।
पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
मानिकपुर सहायता केन्द्र पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
