कोरबा। सावन माह में प्रत्येक सोमवार कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर हिंदू नारायणी सेना ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। सेना का आरोप है कि कनकीधाम मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं को परेशान करते हैं तथा छेड़छाड़, मारपीट और हुड़दंग जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
संगठन के अनुसार डीजे की तेज आवाज, फटे साइलेंसर वाली गाड़ियों से तेज आवाज और अन्य गतिविधियों के कारण भी श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। नारायणी सेना ने ऐसे लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू नारायणी सेना प्रमुख अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्था की जाएगी तथा असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
नारायणी सेना ने सावन के दौरान कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं से भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी प्रकार के विवाद से बचने और संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की है। संगठन ने हिंदू समाज के लोगों से संगठन से जुड़कर सहयोग करने का आह्वान भी किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
