बिलासपुर। जिले के कुटुंब न्यायालय परिसर में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना ने पुलिस विभाग और न्यायालय की गरिमा को ठेस पहुंचाई। प्रधान आरक्षक अरुण कमलवंशी ने दूसरी वाहिनी बटालियन के सिपाही संजय जोशी पर अदालत परिसर से बाहर निकलते ही हमला कर दिया।
कॉलर पकड़कर मुक्के-घूंसे बरसाने की यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामले की जड़ में व्यक्तिगत विवाद है। संजय जोशी ने अरुण पर उनकी पत्नी से अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके चलते वह तलाक की प्रक्रिया में हैं। इस विवाद ने पहले सिविल लाइन थाने में झूमाझटकी और गाली-गलौज का रूप लिया और अब अदालत परिसर में हिंसक घटना तक पहुंच गया।
संजय ने सिविल लाइन थाने में अरुण के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल कराया जा रहा है और मामले में अपराध दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यशैली और निष्पक्षता पर सवाल उठा दिए हैं। क्या विभाग अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा, या मामला रफा-दफा कर दिया जाएगा?
न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थान पर खुलेआम हिंसा करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















