गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के कोलबिरा गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक और एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंडी गांव के कमलेश प्रजापति और मझगवा गांव की एक युवती के रूप में हुई है। दोनों की लाश जंगल में एक पेड़ के नीचे मिली।
स्थानीय लोगों के अनुसार, तेज बारिश और गरज-चमक के बीच दोनों पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी बिजली की चपेट में आ गए। शुक्रवार शाम से दोनों लापता थे और उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही प्रदेश के 33 जिलों में बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, 12 सितंबर तक राज्य में 1018.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2 प्रतिशत कम है। हालांकि, अगस्त को छोड़कर इस साल मानसून सामान्य रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, खासकर पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

