अयोध्यापुरी में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने लगी नई स्ट्रीट लाइट

जनकपुर क्षेत्र में रोशनी की समस्या दूर करने की पहल, रहवासियों ने जताई खुशी

कोरबा। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 52 के अयोध्यापुरी क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में पहल करते हुए जनकपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने नई जोनल लाइट (स्ट्रीट लाइट) लगवाई गई है। इससे क्षेत्र में रोशनी की समस्या दूर होने और स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सरोज शांडिल्य (बंटी) के नेतृत्व तथा एल्डरमेन मनोज अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्य कराया गया। नई लाइट लगने से आंगनबाड़ी केंद्र के आसपास के क्षेत्र में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

क्षेत्रवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्य आगे भी जारी रहेंगे।