कोरबा।जिले के बारपाली तहसील अंतर्गत स्थित कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) द्वारा अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से संचालित ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ पहल क्षेत्र के ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला बनती जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
इसी कड़ी में अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत खोड्डल एवं सरगबुंदिया के शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में निर्मित बाउंड्री वॉल का सोमवार को उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन, विद्यार्थी, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इसे विद्यालय सुरक्षा और शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम बताया।
बाउंड्री वॉल निर्माण का उद्देश्य विद्यालय परिसरों को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखना है। इसके साथ ही खोड्डल गांव के पंचायत भवन, दो आंगनवाड़ी केंद्र, सामुदायिक मंच, हाई मास्ट लाइट और ओवरहेड वाटर टैंक के संरक्षण में भी यह उपयोगी सिद्ध होगी। गांव में स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आरओ जल संयंत्र लगाने का कार्य भी प्रगति पर है।
स्वच्छ स्कूल अभियान के अंतर्गत अदाणी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत पताढ़ी के शासकीय विद्यालय दर्राभाठा में छात्र-छात्राओं के लिए पृथक पुरुष एवं महिला शौचालयों का निर्माण कराया गया, जिसका उद्घाटन भी सोमवार को किया गया। इस सुविधा से विशेषकर छात्राओं को स्वच्छता और सुरक्षित वातावरण का लाभ मिलेगा। वहीं सरगबुंदिया एवं उरगा के शासकीय विद्यालयों में शौचालय निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने कुदुरमाल, उरगा, अखरापाली, बरीडीह, कटबिटला, संडैल, भैंसामुड़ा, सराईडीह सहित आसपास के गांवों के 46 शासकीय विद्यालयों में 4100 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक एवं ज्योमेट्री बॉक्स युक्त स्कूल किट वितरित की।

स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी फाउंडेशन की भूमिका सराहनीय रही है। अब तक आयोजित छह निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कटबिटला, बरीडीह, पहन्दा, पताढ़ी सहित 12 गांवों के लगभग 2500 से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों, स्कूल स्टाफ और स्थानीय नागरिकों ने अदाणी फाउंडेशन एवं केपीएल के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में प्रभावी पहल बताया। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य ‘कम्युनिटी फर्स्ट’ की भावना को साकार कर रहे हैं।
अदाणी फाउंडेशन के ये प्रयास कोरबा क्षेत्र में सतत और समावेशी विकास की दिशा में एक मजबूत उदाहरण बनकर उभर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















