कोरबा।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद कोरबा के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधीश कोरबा से मुलाकात कर बालको नगर की विभिन्न जन समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि 5 सितंबर 2024 को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के दौरान इन मुद्दों को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा ने कहा कि भाकपा द्वारा लगातार जन समस्याओं को उठाया जा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन इन पर ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो भाकपा आंदोलन को और तेज करेगी। जिलाधीश ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला सचिव कामरेड पवन कुमार वर्मा, सह सचिव कामरेड अनूप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कामरेड धर्मेंद्र तिवारी, जिला परिषद सदस्य कामरेड एस.के. सिंह और कामरेड विजयलक्ष्मी चौहान शामिल थे।
5 सितंबर 2024 के धरना-प्रदर्शन में उठाई गई मांगें:
सड़क निर्माण: बालको रिंग रोड से मेजर ध्यानचंद चौक तक गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण किया जाए।
नो एंट्री: बालको संयंत्र में ड्यूटी के दौरान आने-जाने वाली बड़ी गाड़ियों पर ‘नो एंट्री’ लागू की जाए।
साप्ताहिक बाजार: परसाभाटा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार की गुमटियों का जीर्णोद्धार किया जाए।
नालियों का सुधार: बालको के विभिन्न वार्डों में नालियों का जीर्णोद्धार किया जाए।
ट्रांसफार्मर सुरक्षा: विभिन्न वार्डों में ट्रांसफार्मर पैनल में दरवाजे लगाए जाएं।
स्ट्रीट लाइट: परसाभाटा चौक और अन्य वार्डों की खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाए।
भाकपा ने इन मांगों पर तत्काल कार्रवाई का आग्रह करते हुए कहा कि इससे बालको नगर के निवासियों को सुरक्षित और सुकून भरा जीवन मिल सकेगा। संगठन ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















