कोरबा। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र जुलाई 2025-26 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के अध्ययन केंद्र के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर और समन्वयक डॉ. भारती कुलदीप ने बताया कि विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025, अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित की है।
विश्वविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीलिब, एमए (हिंदी, राजनीति, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, शिक्षा, छत्तीसगढ़ी), एमएसडब्ल्यू, एमकॉम, एमएससी (गणित, कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी), पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, और रामचरितमानस में विज्ञान से सामाजिक उत्थान में डिप्लोमा जैसे विविध पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इच्छुक छात्र इस तिथि तक आवेदन कर इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















