कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक में तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई इस बैठक में कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने और अभिलेख शुद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अविवादित/विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, नक्शा बटांकन, अभिलेख शुद्धता, और ई-कोर्ट प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने अविवादित नामांतरण के लंबित आवेदनों के निराकरण में तहसीलदारों को गंभीरता और तत्परता से काम करने को कहा।
तीन वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित भू-अर्जन और अन्य राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ हल करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नक्शा बटांकन कार्य में तेजी लाने और एग्रीस्टेक पोर्टल पर शेष किसानों का पंजीयन जल्द पूरा करने को कहा।
बैठक में भू-अर्जन, व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार, वृक्ष कटाई, डिजिटल सिग्नेचर, किसान किताब, आधार सीडिंग, स्वामित्व योजना, और वन अधिकार पट्टा वितरण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा तन्मय खन्ना,अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल,सभी एसडीएम,प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख, अधीक्षक भू-अभिलेख, तहसीलदार, और नायब तहसीलदार उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















