कृषि महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ, पालकों के साथ हुआ अभिमुखीकरण

कोरबा।कटघोरा स्थित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कोरबा में बीएससी कृषि ऑनर्स के नवप्रवेशी छात्रों के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले दिन छात्रों और उनके पालकों के लिए अभिमुखीकरण सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ उनके पालक भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कृषि विभाग के उप संचालक देवेंद्र पाल सिंह कंवर, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक पतराम सिंह पैकरा और मत्स्य विभाग के जिला उप संचालक के.के. बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एस.एस. पोर्ते, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कटघोरा ने की।

सहायक प्राध्यापक डॉ. आशीष कुमार केरकट्टा ने छात्रों को एकेडमिक जानकारी प्रदान की। उप संचालक उद्यानिकी पतराम सिंह पैकरा ने कृषि क्षेत्र में प्रगति के अवसरों पर प्रकाश डाला, जबकि उप संचालक कृषि डी.पी. सिंह कंवर ने भविष्य की योजनाओं और कार्यवाहियों की जानकारी दी।

सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि वे पूरे मनोयोग से पढ़ाई करेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।