कोरबा। जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा ने राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर के निर्देश पर 30 अगस्त को ग्राम तिलकेजा के पंचायत भवन में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि वे जागृति पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं।
जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्य सुश्री ममता दास और पंकज कुमार देवड़ा ने उपभोक्ता कानून की जानकारी दी।
उन्होंने ई-हियरिंग और ई-फाइलिंग की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया, जिससे उपभोक्ताओं को जिला आयोग तक आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्पादों और सेवाओं से संबंधित किसी भी समस्या, जैसे बीमा, फसल बीमा, बैंकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, कोचिंग संस्थानों या निर्माण एजेंसियों से जुड़े मुद्दों पर उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज की जा सकती है।
कार्यक्रम में अरुणा श्रीवास्तव, सुमन साहू और श्रीनिवास ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती तेरस बाई कंवर, विधायक प्रतिनिधि देवमूरत कंवर, अधिवक्ता राम मनोहर सोनी, पंच जमुना बाई, किशन साव, पूर्व उपसरपंच अशोक पाण्डेय, मनी हलवाई रेंजर फॉरेस्ट और नरोत्तम धीवर उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















