कोरबा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारी रेगुलराइजेशन सहित 10 मांगों को लेकर कोरबा जिला मुख्यालय के घंटाघर के पास हड़ताल पर हैं। इस प्रदर्शन स्थल पर ट्रैफिक पुलिस की टीम ने विशेष अभियान के तहत पहुंचकर कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया।
ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, संस्थानों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चल रहा है। इस दौरान लोगों को वाहन चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में जानकारी दी जा रही है।
एनएचएम कर्मियों के पंडाल में पहुंची पुलिस टीम ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी और उनके सवालों का समाधान किया।
ट्रैफिक डीएसपी डीके सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चल रहा है, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लगातार मिल रहा है। ट्रैफिक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज राठौर ने बताया कि बाइक पर तीन सवारी, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















