कोरबा। कोयलांचल गेवरा दीपिका में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित की गई गणपति प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के साथ अब विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया है। “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के उद्घोष के साथ भक्त नदियों, तालाबों और जलाशयों में प्रतिमाओं का विसर्जन कर रहे हैं।
आस्थावान लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों और मंडपों में विधि-विधान से गणपति की पूजा कर रहे हैं। प्रगति नगर तालाब सहित आसपास के नदियों और जलाशयों में विसर्जन की प्रक्रिया जारी है।
हालांकि परंपरा के अनुसार अनंत चतुर्दशी को अंतिम विसर्जन का दिन माना जाता है, लेकिन कई भक्त समय और परिस्थिति के अनुसार पहले ही विसर्जन कर रहे हैं।
कोरबा निगम ने विसर्जन के लिए छह स्थानों पर विशेष व्यवस्था की है, जहां पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। भक्तों का कहना है कि उन्होंने अपनी सुविधा के अनुसार कुछ परिवर्तन किए हैं, जिससे उत्सव का आयोजन और विसर्जन सुगम हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
