दुपहिया चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, लॉक तोड़कर की थी चोरी

कोरबा। कनकी पुल के नीचे खड़ी दुपहिया की चोरी के मामले में उरगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ 303-2 भारतीय न्याय संहिता की धारा में अपराध क्रमांक 393/2025 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि केसरी नंदन वैष्णव और दीपक कुर्रे इस मामले में गिरफ्तार किए गए हैं उनके द्वारा राजन कुमार राजवाडे बस्तीपारा कनकी कि दुपहिया चोरी की गई थी। 27 अगस्त को प्रार्थी ने थाना में इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बाइक जरहाखार कनकी पुल की नीचे खड़ी थी। उसे लॉक किया गया था। किसान खेत में काम करने चला गया।

दोपहर बाद वापस आया तो मालूम चला कि चोर ने लॉक तोडक़र उसे पार कर दिया है। मामले की जांच पुलिस के द्वारा शुरू की गई। इस दौरान पता चला कि चोरी हुई बाइक में केसरीनंदन व दीपक कुर्रे घूम रहे है। बाइक सेमीपाली तालाब के पास से बरामद किया गया।

आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उप निरीक्षक राजेश तिवारी और स्टाफ ने मामले को हल किया।