कोरबा ।जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती, धरमपुर में आज सुबह एक दुखद हादसा सामने आया है। ठेका कर्मी और लाइनमैन सतीश अग्रवाल की विद्युत करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, सतीश अग्रवाल चलती हुई बिजली लाइन में तार ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग पंचनामा कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा मानकों और ठेका कर्मियों के लिए कार्यस्थल पर सुरक्षा उपायों की कमी पर सवाल उठाती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















