कोरबा। एनटीपीसी कोरबा एवं स्वच्छता पुकारे फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम धनरास एवं जमनीपाली के स्कूलों में कराया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विद्यालय में स्वच्छता एवं पर्यावरण से संबंधित वाल पेंटिंग भी किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जा रही है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को उनकी रचनात्मकता और संदेशात्मक चित्रों के लिए पुरस्कार भी वितरण किए जा रहा हैं। रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से बच्चे स्वच्छ भारत, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ समाज का संदेश देने के लिए विद्यालयों के छात्रों द्वारा रैली निकली गयी। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षक वर्ग ने इस पहल को सराहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

