कोरबा। वृंदावन के कथावाचक पंडित मृदुलकृष्ण शास्त्री ने कहा है कि आज के इस भौतिकवादी युग में स्त्री एवं पुरुष को शिव एवं सती के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। ऐसा होने पर वे अपने जीवन को कृतार्थ कर सकते है। सांसारिक भवसागर से पर होने के लिए श्रीमद् भागवत का ज्ञान यज्ञ ही एकमात्र उपाय है जिसका अनुसरण करने से जीवन धन्य हो सकता है।
पीलीकोठी दीनदयाल मार्केट में बिलोटिया परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में आचार्य मृदुल कृष्ण शास्त्री अपनी बात रख रहे थे। उन्होंने शिव सती कथा, कपिल अवतार एवं सुखदेव के प्रसंग के बारे में जानकारी दी।
कथा श्रवण के लिए मंत्री लखनलाल देवांगन,पार्षद अरुणीश तिवारी,नितेश शर्मा,दुली चंद्र,सत्यनारायण अग्रवाल,नगर पालिका दीपका की पूर्व सीएमओ रंजना अग्रवाल सहित अनेक परिजन उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

