कोरबा-पाली-तानाखार। विधानसभा क्षेत्र पाली-तानाखार के पाली एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत गांवों में विद्युत आपूर्ति को लेकर गतिरोध बना हुआ है। लंबे समय तक लो-वोल्टेज की समस्या के चलते लोगों की घरेलू व व्यवसायिक कार्यों पर असर पड़ रहा है। इसे दूर करने के लिए क्षेत्र में नये सब स्टेशन की जरूरत है।
इस बारे में विधायक तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम ने सीएसईबी के कोरबा स्थित अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। मुख्य अभियंता को भी इससे अवगत कराया गया और निर्माण करने मांग की है। कहा गया कि पाली व पोड़ी उपरोड़ा के ग्रामों में विद्युत आपूर्ति की बहुत ही दयनीय स्थिति है। गांवों में केवल कुछ ही घण्टों के लिए विद्युत आपूर्ति किया जाता है। जिससे ग्रामीण/शहरी विद्युत उपभोक्ताओं में प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। निम्न जगहों पर विद्युत सब स्टेशन निर्माण की अत्यंत आवश्यकता है।
जिसमे पाली विकासखण्ड के ग्राम सिल्ली, ईरफ एवं पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के तानाखार,तुमान,लैंगा और पिपरिया में विद्युत सब स्टेशन निर्माण की स्वीकृति अविलंब प्रदान करें।
इसे लेकर विधायक श्री मरकाम ने कहा कि पाली व पोड़ी उपरोड़ा में स्थापित विद्युत सब स्टेशन पर्याप्त नही है। मौजूदा सब स्टेशन ओवरलोड रहते है। इस कारण गांवों में वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होती रहती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

