कोरबा। कोरबा जिले के कुछ क्षेत्रों में भले ही अच्छी सडक़ें बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। बेशक ऐसा होने से लोगों को सहुलियत हो रही है। लेकिन कई रास्तों पर समस्याएं हैं। बालको नगर रूमगरा मार्ग की बदहाली को लेकर लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया। लोग काफी समय से इस रास्ते पर परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनके विरोध के कारण यहां से गाडिय़ों की आवाजाही बाधित रही। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो, इस रास्ते का सुधार प्रशासन या बालकों को करना होगा।
पिछले 2 साल से बालको नगर रूमगरा मार्ग जर्जर स्थिति में है। सडक़ पर गढ्ढों की सबसे ज्यादा उपस्थिति है और एक दो स्थान पर बने पुल भी नव निर्माण की जरूरत महसूस कर रहे हैं। इन कारण से आवागमन पर असर पड़ रहा है। बारिश के मौसम में यहां वहां जमा हुआ पानी लोगों के लिए सर दर्द बना हुआ है। इस मामले में लगातार अनदेखी करने से नाराज लोगों ने चक्का जाम करते हुए नाराजगी जताई।
प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले लोगों का कहना है कि लंबे समय से उनके क्षेत्र में इस तरह की समस्या बनी हुई है। हमने कई मौके पर प्रशासन और प्रबंधन के अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके बावजूद भी उनके द्वारा किसी भी तरह से ध्यान देने की आवश्यकता नहीं समझी गई। और अधिक समय तक इस प्रकार की परेशानी को बर्दाश्त नही किया जा सकता।
लोगों के विरोध के चलते कई घण्टे तक यह मार्ग वाहनों के लिए बंद रहा। इससे दोनों दिशा में वाहनों की लाइन लग गई। बाद में प्रबंधन के द्वारा सुधार का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शन करने वाले लोग यहां से हटे और तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।
इलाके के लोग अब इस इंतजार में है कि जो आश्वासन दिया गया है उसके हिसाब से सडक़ का सुधार कार्य कब तक कराया जाता है। अन्य स्थिति में लोगों ने फिर से वृहद स्तर पर आंदोलन करने की घोषणा भी की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

