कोरबा। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एनटीपीसी कोरबा की पूर्व छात्रा दिशा उर्वशा ने नीट 2025 परीक्षा में सफलता हासिल कर स्थानीय मेडिकल कॉलेज कोरबा में एमबीबीएस की सीट प्राप्त की है। दिशा ने 2025 में अपनी 12वीं कक्षा की परीक्षा 82 प्रतिशत के प्रभावशाली अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।
नीट 2025 में 80.64 (306 अंक) की उनकी शानदार परसेंटाइल उनकी कड़ी मेहनत और केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 एनटीपीसी कोरबा में मिली उत्कृष्ट अकादमिक नींव का प्रमाण है।
विद्यालय के प्राचार्य एसके साहू, समस्त शिक्षकों और प्रबंधन ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिशा और उनके परिवार को बधाई दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















