कोरबा से चोरी हुआ ट्रेलर का डाला बलौदाबाजार से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से ट्रेलर वाहन का डाला चोरी होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर डाला बरामद कर लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने कोरबा से ओडिसा के झारसुगड़ा तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जबकि आरोपी का अंतिम लोकेशन बलौदाबाजार में मिला।

जानकारी के अनुसार अजय अग्रवाल ने 28 जुलाई को अपने वाहन का डाला चोरी होने की सूचना पुलिस के पास लिखाई थी। जब केसर अंसारी 2 साल से इस वाहन को चला रहा था। वह झारखंड का रहने वाला है। उसके द्वारा बताया गया कि 27 जुलाई की रात वाहन को बनने के लिए दिया गया था। अगले दिवस उसका डाला नहीं है।

इस पर प्रार्थी के द्वारा सीएसईबी चौकी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने इस बारे में जांच-पड़ताल शुरू की।

बताया गया कि चौकी प्रभारी भीमसेन यादव ने कई तथ्यों के आधार पर बलौदाबाजार में दबिश दी और आरोपी चंदन यादव पलामू झारखंड को घेराबंदी कर पकड़ा। उसने दूसरे वाहन के जरिए डाला की चोरी करने के बात स्वीकार की।

उसने रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर को मिटाकर अपने वाहन का नंबर लगा लिया था। उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।