कोरबा। फकीरचन्द बरेलिया परिवार द्वारा आरके गार्डन डीडीएम रोड में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
व्यासपीठ से कथावाचक आचार्य अतुल कृष्ण भारद्वाज महाराज ने श्रद्धालुओं को समझाते हुए कहा कि सतयुग में तप, त्रेतायुग में जप और ध्यान से तथा द्वापर में यज्ञ से भगवान की प्राप्ति होती थी, लेकिन कलयुग में केवल भक्ति से ही परमात्मा को पाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह भक्ति राधारानी की कृपा से ही संभव है। उन्होंने समझाया कि कलयुग में मन को स्थिर करना कठिन है, इसलिए ध्यान लगाने के बजाय जीवन को ध्यानपूर्वक जीना चाहिए।
मनुष्य को चित्त में भगवान का ध्यान उतार लेना चाहिए, तभी भक्ति का फल मिलता है। संत-सत्संग और सद्गुरु का जीवन में आना आवश्यक है, क्योंकि बिना गुरु के परमात्मा की ओर बढऩा संभव नहीं है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















