केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 में संविदा भर्ती के लिए साक्षात्कार 3 जुलाई को

सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न पदों पर अंशकालिक नियुक्तियां, ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, एनटीपीसी कोरबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर पूर्णतः अंशकालिक संविदा आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 3 जुलाई को विद्यालय परिसर में चल-साक्षात्कार (वॉक-इन इंटरव्यू) आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय के प्राचार्य एस.के. साहू ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को केन्द्रीय विद्यालय संगठन के ‘संविदा साथी’ ऑनलाइन पोर्टल पर संबंधित पदों के लिए पूर्व पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के बाद अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) पद के लिए साक्षात्कार 3 जुलाई को सुबह 8:30 बजे से केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, एनटीपीसी कोरबा में आयोजित किया जाएगा। अन्य पदों के लिए भी विद्यालय द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन किया जाएगा।

विद्यालय प्रशासन ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर ऑनलाइन पंजीयन कर साक्षात्कार में शामिल होने की अपील की है। यह नियुक्तियां पूरी तरह संविदा एवं आवश्यकता आधारित होंगी।