अंडर-15 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दिमागी दमखम
कोरबा। जिले के प्रतिभाशाली शतरंज खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से जिला शतरंज संघ कोरबा द्वारा जिला स्तरीय अंडर-15 एवं सीनियर शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 5 जुलाई को अग्रसेन पब्लिक स्कूल, दर्री रोड कोरबा में किया जाएगा।
जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष आर.एल. विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः 9 बजे होगा, जबकि मुकाबले सुबह 10 बजे से शुरू होंगे। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह सायं 5.30 बजे आयोजित किया जाएगा।
प्रतियोगिता में अंडर-15 आयु वर्ग तथा सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं अलग-अलग आयोजित की जाएंगी। इसमें केवल कोरबा जिले के खिलाड़ी ही भाग लेने के पात्र होंगे।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है। अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ियों को आयु प्रमाण के रूप में जन्म प्रमाण पत्र अथवा आधार कार्ड अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा।
आयोजकों ने जिले के शतरंज खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

