पुस्तकें और गणेश प्रतिमा भेंट कर शिक्षा के प्रति किया प्रेरित
कोरबा। विकासखंड कोरबा के संकुल गोड़मा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गोड़मा में शाला प्रवेशोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें पुस्तकें एवं गणेश प्रतिमा भेंट की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने शिक्षिका श्रीमती पुष्पा कंवर के मार्गदर्शन तथा प्रधान पाठक शिवराज कुमार शर्मा के संगीत निर्देशन में सरस्वती वंदना की सस्वर प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की।
अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें अध्ययन सामग्री प्रदान की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत के साथ अपने भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच इंद्रजीत सिंह राठिया, जनपद सदस्य श्रीमती उषा कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती गणेशी राठिया, उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला केंवट, सदस्य घुरऊ सिंह राठिया, दिनेश कुर्रे, नोडल प्राचार्य जितेंद्र कुमार साहू तथा संकुल समन्वयक भास्कर प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक नारायण सिंह कंवर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक शिवराज कुमार शर्मा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ शिक्षक रंगनाथ तिवारी, श्रीमती उषा पैंकरा, निर्मल कुमार साहू, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती पुष्पा कंवर एवं कन्हैया लाल टंडन सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

