नदी संरक्षण का संदेश देंगे श्रद्धालु, पूर्णिमा पर जुटेंगे समाजसेवी और नागरिक
कोरबा। नमामि हसदेव सेवा समिति के तत्वावधान में जेष्ठ पूर्णिमा के अवसर पर 29 जून को सायं 6 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में भव्य हसदेव महाआरती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हसदेव नदी के संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
समिति के संयोजक ने बताया कि महाआरती में मुख्य यजमान के रूप में कामेश्वर धर दीवान (जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती), राजेश अग्रवाल, संदीप शर्मा, बसंत कुमार रस्तोगी तथा आशीष कुमार श्रीवास्तव शामिल होंगे। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
समिति के अनुसार पिछले तीन वर्षों से प्रत्येक पूर्णिमा एवं अमावस्या पर नियमित रूप से हसदेव महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को नदी संरक्षण, जल संवर्धन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
आयोजकों ने जिलेवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर माँ हसदेव की आराधना करने तथा नदी संरक्षण के संकल्प को मजबूत बनाने की अपील की है। हसदेव महाआरती को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

