पोलियो की दवा बच्चों को शारीरिक विकृति से बचाने के लिए जरूरी:बीएमओ
कोरबा-पाली। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पाली विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं विभिन्न पोलियो बूथों पर जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बच्चों को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाते हुए अभिभावकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का दायित्व है कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं, ताकि वे गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सकें।
पीआईसी सदस्य एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रतिनिधि दीप्ति दीपक शर्मा ने बताया कि पाली ब्लॉक में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए बूथ, मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा अभियान के पहले दिन छूट जाता है, तो स्वास्थ्य विभाग की टीमें 29 और 30 जून को घर-घर जाकर उसे पोलियो की दवा पिलाएंगी।
बीएमओ डॉ. अनिल सराफ ने कहा कि बच्चों को पांच वर्ष की आयु तक नियमित रूप से पोलियो की दवा पिलाना आवश्यक है। इससे बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी और उससे होने वाली शारीरिक विकृतियों से बचाया जा सकता है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम, पत्रकार कमल वैष्णव, पार्षद प्रतिनिधि दीपक शर्मा, अर्चना स्रोते, प्रभात तिवारी, चंद्रकुमारी पोर्ते, ज्ञानचंद कश्यप, पूर्णिमा साहू, नीलिमा डिक्सेना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी- कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

