कोरबा। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काउंसलर उल्लास नायर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती पी. आर. शंकरी के द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत का किया गया।
श्री नायर ने विद्यार्थियों को उनके रुचि एवं योग्यता के अनुसार कैरियर चुनने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध कैरियर अवसरों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन एवं सतत प्रयास की आवश्यकता एवं उच्च शिक्षा के अवसर, विषय चयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और अपने प्रश्नों के माध्यम से शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें भविष्य में सही दिशा चुनने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार नामदेव के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सुश्री आराधना सिंह ने प्रस्तुत किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















