कोरबा।दर्री थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दर्री थाना के समीप हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुई। इस दौरान दोनों भारी वाहन आमने-सामने आ गए और उनमें जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कारण हाइवा चालक गंभीर रूप से वाहन के केबिन में फंस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान के प्रयास जारी
घटना की सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। क्षतिग्रस्त वाहन से चालक के शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों भारी वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















