कोरबा। साप्ताहिक जनदर्शन में सोमवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। लोगों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 93 आवेदन प्रस्तुत कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनदर्शन में नागरिकों ने अवैध वनपट्टा की जांच, मानदेय एवं लंबित वेतन भुगतान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा राशि सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़े मामले रखे। इसके अलावा शौचालय एवं बकरी शेड निर्माण के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
मुआवजा और रोजगार से जुड़े मामले भी पहुंचे
नागरिकों ने शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने, राहत राशि, बिजली बिल में सुधार तथा भूमि अधिग्रहण के बाद नौकरी और मुआवजा दिलाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कई लोगों ने लंबित मुआवजा प्रकरणों की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग भी रखी।
जनदर्शन में नए राशन कार्ड, सड़क मरम्मत, सहायक उपकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती से जुड़े आवेदन भी प्राप्त हुए।
इसके साथ ही पात्र लोगों को आजीविका के साधनों से जोड़ने और लंबित प्रकरणों का निराकरण कराने से संबंधित मांगें भी नागरिकों ने कलेक्टर के समक्ष रखीं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















