डीएसपीएम के सीई संजीव कंसल बने यूथ हॉस्टल कोरबा के संरक्षक, गतिविधियों को बढ़ाने का लिया संकल्प

कोरबा। सीएसईबी की कोरबा स्थित डीएसपीएम परियोजना के मुख्य अभियंता संजीव कंसल को यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट का संरक्षक बनाया गया है। उन्होंने यूथ हॉस्टल की गतिविधियों की सराहना करने के साथ भविष्य में उसके कार्यों को गति देने की बात कही है।

यूथ हॉस्टल के राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के साथ स्थानीय अध्यक्ष सतीश शुक्ला,पी.एल. मिरेन्द्र,श्रीमती शिव कुमारी एवं श्रीमती कल्पना ने सीएसईबी प्लांट का दौरा किया। इस टीम में सक्रिय सदस्य तोमर एवं अतुल शुक्ला भी सम्मिलित रहे।

टीम ने संजीव कंसल से उनके कार्यालय में भेंट की, जहाँ यूनिट चेयरमैन संदीप सेठ ने यूथ हॉस्टल द्वारा संचालित साहसिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

इस दौरान श्री कंसल को संस्था का बैच प्रदान किया गया।

यूथ हॉस्टल कोरबा यूनिट की स्थापना वर्ष 1999 में स्व. संजीव सोनी के नेतृत्व में हुई थी। साथ ही, 26 अगस्त को फाउंडेशन डे के रूप में मनाया जाता है, जो कि जर्मन शिक्षक स्व. रिचर्ड शिर्मान की स्मृति को समर्पित है, जिन्होंने विश्व में यूथ हॉस्टल आंदोलन की नींव रखी थी।