सेवा संकल्प अभियान के तहत पाली में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, 54 संकुलों के 216 बच्चों ने लिया हिस्सा
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड पाली में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 54 संकुलों से कुल 216 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भाषण तथा चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थी अब जिला स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल रहे। उनके साथ उपाध्यक्ष लखन प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कीर्ति कश्यप, भाजपा मंडल महामंत्री तारकेश्वर पटवा, पार्षद गीता शुक्ला एवं सुनील साहू, भाजयुमो प्रदेश सदस्य मुकेश कौशिक, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष विशाल मोटवानी, दीपक शर्मा, बीईओ कुमदेव गोभिल, बीआरसी रामगोपाल, प्राचार्य लहरे, सुनील जायसवाल सहित विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
प्रतिभाओं को मंच देने की पहल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करती हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान सिंह राजपाल ने कहा कि पाली विकासखंड के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है और ऐसे आयोजन उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं।
इस दौरान कीर्ति कश्यप सहित अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर चयनित विद्यार्थी आगामी प्रतियोगिता में पाली विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















