कोरबा। युवा गणेश उत्सव समिति, आरपी नगर, कोरबा द्वारा आयोजित गणेश उत्सव को सांस्कृतिक रंगों से सजाने की तैयारी है। उत्सव के तीसरे दिन 29 अगस्त को रात 8 बजे से दशहरा मैदान, फेज-1, आरपी नगर में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन होगा।
इस सम्मेलन में देश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी हास्य और व्यंग्य भरी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम में इंदौर के हिमांशु हिन्द, रीवा के अमित शुक्ला, नरसिंहपुर के विकास बैरागी, कोरबा के हीरामणी वैष्णव, डॉ. अंजना सिंह और अकलतरा के बंशीधर मिश्रा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। यह साहित्यिक और सांस्कृतिक आयोजन दर्शकों को हंसी और विचार का अनूठा संगम प्रदान करेगा।
युवा गणेश उत्सव समिति ने कोरबा के नागरिकों से इस हास्य कवि सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















