कोरबा। जू-जित्सु एसोसिएशन द्वारा सिटी सेंटर मॉल स्थित लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी, कोरबा में आयोजित जू-जित्सु प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया।
इस अवसर पर तीन घंटे का विशेष सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय नियमों और पांचों गेम्स कैटेगरी की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल ने खिलाड़ियों को भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जू-जित्सु जैसे मार्शल आर्ट खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के गुण विकसित करते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में अविनाश बंजारे, रोशनी पटले, प्रेमराज बंजारे, अजीत शर्मा, आयुष निराला, स्नेहा बंजारे, देवाशीष कश्यप, रानी मरकाम, ईशा सोनवानी, बिस्वजीत मंडल (उपाध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ), राष्ट्रीय खिलाड़ी गुंजन देवांगन और आरिफ सहित कई पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















