कोरबा। पीलीकोठी, दीनदयाल मार्केट, पावर हाउस रोड पर सोमवार से आचार्य मृदुलकांत शास्त्री की श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके बाद आचार्य ने महापुराण के साथ विष्णु और भीष्म प्राकट्य प्रसंग सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दोपहर 3 से 7 बजे तक चली कथा में भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
आचार्य मृदुलकांत ने कहा कि सृष्टि के कल्याण और प्राणियों के हित के लिए प्रत्येक युग में भगवान अवतार लेते हैं, जिनकी महिमा वेद, पुराण और उपनिषदों में वर्णित है।
उन्होंने भागवत महापुराण के चरित्रों के साथ धर्म, आध्यात्म और सामाजिक चुनौतियों के समाधान पर प्रकाश डाला। कथा में आकर्षक झांकियों ने श्रोताओं का मन मोह लिया।
आगामी कार्यक्रम में 26 अगस्त को ध्रुवजी आगमन, श्री कपिल अवतार और श्री गंगा-सती चरित्र तथा 27 अगस्त को श्री अजामिल उद्धार और श्री नरसिंह अवतार की कथा सुनाई जाएगी।
बिलोटिया परिवार द्वारा आयोजित इस आयोजन में कोरबा, मैला, वाराणसी, रायपुर, जयपुर और परसाईडीह के परिजन सहयोग कर रहे हैं। आयोजकों ने कोरबा के नागरिकों से सभी दिन कथा में शामिल होने का आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















