गेवरा दीपका।प्रगति नगर जय भीम नारी शक्ति महिला समिति ने प्रगति नगर स्थित अंबेडकर भवन में हरितालिका तीज का करू भात उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने परंपरागत तरीके से तरह-तरह के व्यंजन बनाए और करू भात की रस्म निभाई।
समिति की सदस्य नीलिमा तेंदुवे ने बताया कि तीज व्रत के एक दिन पहले शाम को करेला की सब्जी और भात के पकवान बनाकर भोग लगाया जाता है, जिसे सभी व्रती महिलाएं ग्रहण करती हैं। इसके बाद अगले दिन निर्जला व्रत रखा जाता है। उन्होंने कहा कि करेला खाने से प्यास कम लगती है और व्रत सफलतापूर्वक निभाने में सहूलियत मिलती है। यह परंपरा ससुराल परिवार में कई पीढ़ियों से चली आ रही है, जिसे महिलाएं आज भी संजोए हुए हैं।
करू भात कार्यक्रम में श्रीमती नीलिमा तेंदुए,प्रभा कुर्रे, भगवती दिनकर, अंजू जांगड़े, कुसुमलता लहरे, रश्मि खूंटे, मंजू रात्रे, चित्रेखा, सोना कुर्रे, स्मिता कुर्रे और पूजा सहित समिति की महिलाएं शामिल हुईं।
महिलाओं ने करू भात की रस्म पूरी कर तीजा व्रत की शुरुआत की और पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

