श्रेष्ठा, अन्वेषा, आरव और विवान ने स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बनाई जगह

कोरबा।कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (केडीबीए) के तत्वावधान में रविवार को एकलव्य स्पोट्र्स एरिना में स्टेट मिनी व सबजूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जिला स्तरीय चयन स्पर्धा आयोजित हुई।

इस स्पर्धा में अंडर-11 बालक वर्ग में विवान साहू, बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू, अंडर-13 बालक वर्ग में आरव और बालिका वर्ग में अन्वेषा ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता बनकर बिलासपुर में 5 से 7 सितंबर तक होने वाले स्टेट टूर्नामेंट के मेन ड्रा में जगह बनाई।

सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई इस स्पर्धा में बड़ी संख्या में खिलाड़ी और उनके अभिभावक शामिल हुए। फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे, जिसमें अंडर-11 बालक वर्ग में विवान साहू विनर और वेदांत कौशिक रनर-अप रहे, जबकि बालिका वर्ग में श्रेष्ठा साहू ने एकल एंट्री के आधार पर चयन हासिल किया। अंडर-13 बालक वर्ग में आरव विनर और आदित्य रनर-अप रहे, वहीं बालिका वर्ग में अन्वेषा ने पहला स्थान और रवीशा अरोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

शिवांश और रुद्रांश पाण्डेय के प्रदर्शन की भी सराहना हुई।

कोरबा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा,सचिव गोपाल शर्मा, डॉ. शिरीन लाखे, एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल, सोनल फेलिक्स, जोगेश सामंतो, कोच सादाब और खिलाड़ी देवांशी बरेठ ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।