दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

कोरबा।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ऊर्जा पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।

कार्यक्रम में पार्षद नरेंद्र देवांगन ने आयोजन की सराहना की, जबकि पार्षद व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी ने कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति को रक्तदान करना मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है।

सीएमएचओ कोरबा डॉ. एस.एन. केसरी, पर्यावरण अधिकारी प्रमेंद्र पाण्डेय, रोटरी क्लब के अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी और रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राम सिंह अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

बी.के. रुक्मणि ने बताया कि दादी प्रकाशमणि ने अपना जीवन मानवता की सेवा और विश्व बंधुत्व की स्थापना के लिए समर्पित किया।

शिविर के अंत में रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।