कोरबा।कोरबा विकासखंड के ग्राम मसान में पशु चिकित्सालय भैसमा के तत्वावधान में विकासखंड स्तरीय पशु मेला आयोजित हुआ। मेले में गौवंश, भैंसवंश, बकरी, बकरा, मुर्गा-मुर्गी और श्वान प्रजाति के पशुओं को प्रदर्शित किया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि विभाग सभापति सुष्मिता कमलेश अनंत, कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम पंचायत मसान की सरपंच गणेशी बाई और विशिष्ट अतिथि चंद्रकांता कृष्णा राजपूत ने मेले की शोभा बढ़ाई।
पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले में अधिकारियों ने ग्रामीणों को पशुपालन से आर्थिक लाभ की जानकारी दी।
स्वस्थ और उन्नत शारीरिक मापदंडों वाले पशुओं का चयन कर उनके पालकों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।
मेले के सफल आयोजन में पशु चिकित्सालय भैसमा के प्रभारी डॉ. सतीश राठौर, रश्मि जांगड़े, सीमा कंवर, ईश्वर श्रीवास, मनोज भारद्वाज, रथराम अजगल्ले और लखन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















