कोरबा, 22 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, जो 145 देशों में 9000 सेवा केंद्रों के माध्यम से मानवता की सेवा में समर्पित है, 24 अगस्त को विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है।
यह कार्यक्रम संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डॉ. प्रकाशमणि दादी की 18वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।
रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से आध्यात्मिक उर्जा पार्क, गेरवा घाट, कोरबा में होगा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े विभिन्न स्थानों से भाई-बहन उपस्थित रहेंगे।
यह आयोजन मानवता और विश्व बंधुत्व के संदेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















