कोरबा, 22 अगस्त। सर्वब्राह्मण समाज द्वारा पावर सिटी के विप्र वाटिका में आयोजित एक समारोह में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, संरक्षक अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा, किशोर शर्मा और अध्यक्ष अरुण शर्मा ने विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ शास्त्री मूलचंद महाराज और भूषण प्रसाद मिश्रा द्वारा आदि शंकराचार्य और परशुराम जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
महासचिव डॉ. संजय तिवारी ने प्रस्तावना पढ़ी और हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी, लोक सेवा आयोग सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि आशुतोष पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और यह व्यक्तित्व की विशेषताओं को उजागर करती है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, राजकुमार जोशी, कोषाध्यक्ष नवल किशोर सतपति, प्रदीप पाठक, परशुराम सेना के अध्यक्ष के.डी. दीवान, रविंद्र दुबे, सत्येंद्र दुबे, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा गायत्री नायक, शील तिवारी, मनोरमा शर्मा और रश्मि शर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का संचालन चंद्र कुमार शर्मा ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















