सेवा भारती ने आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

सामाजिक समरसता, संगठनात्मक एकजुटता और सेवा कार्यों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

कोरबा। सेवा भारती कोरबा द्वारा दीपावली मिलन समारोह आत्मीयता, उत्साह और पारिवारिक सद्भाव के वातावरण में मनाया गया। समारोह में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में सेवा भारती कोरबा के अध्यक्ष डॉ. विशाल उपाध्याय सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति बुटोलिया, श्रीमती रेखा सिंह, श्रीमती रीता श्रीवास्तव, डॉ. तारा शर्मा, श्रीमती शोभा अवस्थी, श्रीमती निक्की उपाध्याय, अजय पाण्डेय, योगेश जैन, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, देवेंद्र द्विवेदी, मृगेश यादव, अभिषेक शर्मा, रमेश पाठक, अमरजीत सिंह, श्रेष्ठ सिंह ठाकुर, प्रदीप तिवारी, मयंक श्रीवास एवं उत्तम पाठक सहित सेवा भारती के अनेक सदस्य और शुभचिंतक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान दीपावली की खुशियां साझा करने के साथ सामाजिक समरसता, आपसी स्नेह और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

उपस्थितजनों ने समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के जीवन में खुशियों का प्रकाश पहुंचाने के लिए सेवा कार्यों में निरंतर सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग पहुंचाने की भावना को आगे बढ़ाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन सेवा भारती कोरबा के कोषाध्यक्ष गोविंद माधव उपाध्याय ने किया।

समारोह का समापन उल्लास, सौहार्द और सेवा कार्यों को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के संकल्प के बीच हुआ।