गोपाष्टमी पर कनबेरी के अग्रसेन गोधाम में गोपूजन, जनजातीय गौरव दिवस और दीपावली मिलन समारोह में होंगे शामिल
कोरबा।प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव मंगलवार 17 नवंबर को लगभग छह घंटे के कोरबा प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गोधाम में गोपाष्टमी महापर्व के अवसर पर आयोजित गोपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दिन के अंतिम कार्यक्रम में वे आशीर्वाद पॉइंट स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में दीपावली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे।
जिला प्रशासन ने उप मुख्यमंत्री के प्रवास का आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अरुण साव सड़क मार्ग से कोरबा पहुंचेंगे। वे दोपहर 1:30 बजे कनबेरी स्थित श्री अग्रसेन गोधाम पहुंचेंगे। यहां गोपाष्टमी महापर्व के अवसर पर आयोजित गोपूजन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में दोपहर 2:15 बजे तक शामिल होंगे। गोपाष्टमी के अवसर पर गोवंश की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न आयोजन रखे गए हैं।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राजीव गांधी ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। यहां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित है।
दीपावली मिलन समारोह में भी होंगे शामिल
उप मुख्यमंत्री का अगला कार्यक्रम शाम 5 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागृह में आयोजित दीपावली मिलन समारोह है। यह आयोजन शाम 7 बजे तक चलेगा। इसमें भाजपा संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और शहर के नागरिक शामिल होंगे। समारोह में भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों पर विचार साझा किए जाएंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दीपावली मिलन समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
