प्रेरणा महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल, डीएसपीएम, कोरबा पूर्व ने आवासीय परिसर के सीनियर क्लब में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अभियंता संजीव कंसल और श्रीमती अलका कंसल द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इसके बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक वेशभूषा में नृत्य और मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया। सजाए गए क्लब, रमणीय वातावरण और बच्चों की मासूम प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में श्रीमती निवेदिता बंजारा, श्रीमती राजेश्वरी रावत, विजय सेन चौधरी, श्रीमती रेशमी सेन चौधरी, सुनील सरना, श्रीमती अनु सरना, डॉ. एस.सी. खरे और श्रीमती साधना खरे सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।

जन्माष्टमी उत्सव की सफलता में प्रेरणा महिला मंडल की सदस्याओं और उनके परिवारजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।