ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 18 वाहनों पर कार्रवाई

कोरबा। गणेशोत्सव के दौरान शहर में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोरबा पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को 18 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को रोककर उन्हें बायपास मार्ग से आने-जाने की सलाह दी जा रही है।

कार्रवाई के दौरान दो वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया, जिनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड साइलेंसर से ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाली मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर चालान किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शहर में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू करने की मांग जिला प्रशासन से की गई है, ताकि दुर्घटनाओं के खतरे को कम किया जा सके।

गणेश पूजा और आगामी त्योहारी सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की यह सख्ती जारी रहेगी।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।